Symbol Image  कुछ कहते हैं सितारे 

मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुंभ

मीन
मेष(मार्च 21-20 अप्रैल)

इस महीने विविध गतिविधियों में लगे रहने के कारण ऊर्जा और ताकत बनी रहेगी। दिलचस्प एवं महत्वपूर्ण लोगों से मेलजोल होगा। नई शुरुआत करने के लिए मन में जोश और उत्साह पनपेगा। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कारोबारी ताकत और अधिकार बने रहेंगे। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए सही लोगों और अवसरों से टकराएंगे। बिजनेस एवं कारोबारी स्तर पर सही नजरिए से स्थायित्व मिलेगा। निजी रिश्तों में प्रेम और संवेदनशीलता बनी रहेगी। प्रियजनों को गहरी भावनाओं का एहसास होने दें। जीवन की छोटी-छोटी खुशियों में हंसना भी उतना ही जरूरी है जितना कि बिजनेस में महान सफलता प्राप्त करना। इस महीने निजी और कारोबारी स्थितियों में नियंत्रण रखने की ओर बढ़ेंगे। का‌र्ड्स नई शुरुआत और जटिल स्थितियों से निजात दर्शा रहे हैं।

शुभ अंक 4 शुभ रंग सुनहरा पीला।

वृष (अप्रैल 21-21 मई)

इस महीने व्हील ऑफ फॉरच्यून शुभ भाग्य, प्रसन्नता एवं सफलता का आशीर्वाद दे रहा है। कारोबारी-निजी स्तर पर अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। लाभदायक बिजनेस के अवसर मिलेंगे। मौजूदा विवादों और कार्य में बार-बार एक ही शैली से निजात पाने में सफल होंगे। भावनात्मक-बाध्यकारी रिश्तों में बाधाएं लांघने का साहस बना रहेगा। अंतत: आप अपनी भावनाओं और एहसासों को समझ पाएंगे कि वे कैसे निद्र्वद्व बहते पानी की तरह उसी तरफ मुड़ सकती हैं, जहां आप उन्हें ले जाना चाहें। यह भी समझ सकेंगे कि आप हमेशा उन भावनाओं के साथ नहीं चल सकते। कुछ दिलचस्प अप्रत्याशित घटनाएं भविष्य के गर्भ में आपके लिए छिपी हुई हैं। नए अवसरों के लिए आपमें साहस है। इस महीने किसी भी तरह का परिवर्तन लाभकारी होगा।

शुभ अंक 10 शुभ रंग शाही नीला।

मिथुन (मई 22-21 जून)

सुख-सुविधा के संसाधनों जैसे किसी वाहन पर खर्च करने से अस्थायी तौर पर जीवन में रोमांच पैदा होगा। खेलकूद, संगीत, थिएटर और मीडिया में लगे रहने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस लक्ष्य हासिल होने से कारोबारी सफलता और भौतिक संपदा की प्रत्याशा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत, प्रतिष्ठा और प्रभाव का प्रयोग कारोबारी सफलता के लिए करेंगे। प्रियजन के साथ छोटे, अप्रत्याशित अवकाश से ऊर्जा का संचार होगा। अच्छा होगा कि प्राथमिकताओं, मूल्यों और संबंधों पर ध्यान केंद्रित करें जो महत्वपूर्ण है, अन्यथा खुद के साथ-साथ दूसरों को भी भ्रमित करेंगे। संबंधों में प्रेम, रोमैंस और ऊर्जा के लिए साथी को डिनर पर ले जाना न भूलें। थोड़े समय के विरोधों के बाद अब आजादी का जश्न मनाने का समय है। भविष्य में बहुत कुछ छिपा है आपके लिए।

शुभ अंक 6 शुभ रंग जाफरानी।

कर्क (जून 22-22 जुलाई)

इस महीने स्वास्थ्य के साथ व्यावहारिक और आर्थिक स्तर पर स्पष्ट रहना सही होगा। हर चीज पर रोने-धोने या परेशान होने से बचें, व्यर्थ समय गंवाएंगे। ऊर्जा के लिए फिटनेस एवं स्वास्थ्यवर्धक खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। भावनाएं हावी होंगी और दिल-दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। बगैर इस भय के कि कोई अवसर या समझौता गंवा बैठेंगे, साहस के साथ अपने विचारों, परिस्थितियों और शर्तो को दूसरों के सम्मुख रखें। कारोबारी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपके भीतर है, इसलिए ऐसे निर्णयों में अपनी भावनाओं को हावी न होने दें। सही नजरिए और सफलता की कामना के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, ताकि फिर निराशा हाथ न लगे। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताएं। बाध्यकारी संबंधों से बाहर निकलें।

शुभ अंक 5 शुभ रंग तेज नारंगी।

सिंह (जुलाई 23-23 अगस्त)

इस महीने घर और कार्यस्थल दोनों जगह थोड़ा सुस्ती बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ समय बिताने के कारण आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। परिश्रम, बुद्धिमत्ता और समय देने से भौतिक और आर्थिक मामले हल हो जाएंगे। रुचि न लेने से कारोबारी क्षेत्र में क्षति हो सकती है, सचेत रहें। स्थायित्व और आर्थिक लाभ के लिए आपको कुछ समय पूरी तरह समर्पित भाव से कार्यरत रहना होगा। भावनात्मक प्रेमपूर्ण संबंधों में धैर्य बना रहेगा, लेकिन अब कुछ स्पष्टता और समर्पण का समय भी आ गया है। जो समाप्त हो गया है, उससे उबरना ही बेहतर होगा। नई दिशाएं आपके लिए प्रतीक्षारत हैं। महत्वपूर्ण बदलावों के लिए अपनी ऊर्जा को बचाए रखें। अब आप चेतना के उच्चतर स्तरों और ध्यान और आध्यात्मिक पहलुओं की तरफ अपना रुख करने जा रहे हैं।

शुभ अंक 8 शुभ रंग दूधिया सफेद।

कन्या (अगस्त 24-23 सितंबर)

इस महीने फिटनेस दिनचर्या, खानपान और आराम पर ध्यान दें। आध्यात्मिक-रचनात्मक गतिविधियां जोश से भर देंगी। आयोजनों, शॉपिंग और मनोरंजन में सीमा से बाहर न जाएं। जरूरी है कि कुछ समय अवकाश के लिए निर्धारित करें। बिजनेस और कारोबारी स्थितियों में स्थायित्व आ चुका है, आर्थिक सुरक्षा और ताकत आपके पास है। कारोबारी निर्णय लेने से पूर्व एक बार संसाधनों, विचारों और ताकत को एकजुट अवश्य करें। आर्थिक, भौतिक और वैधानिक पहलुओं पर भाग्यशाली हैं। आप तनावों, बाध्यकारी स्थितियों से बाहर आ गए हैं, इसलिए महत्वपूर्ण फैसलों को मुल्तवी न रखें। आपके पास वह सबकुछ है, जो खुश रख सकता है। किसी खास व्यक्ति से प्रेम मिलेगा। लंबे विवादों के बाद अब शांति के लिए प्रयासरत होंगे। पूर्वाभासों पर अवश्य भरोसा रखें।

शुभ अंक 4 शुभ रंग पन्नई हरा।

तुला (सितंबर 24-23 अक्टूबर)

इस महीने धूम्रपान, नशे और किसी भी अतिवादी आदतों से बचें। मूड बदलता रहता है, इसलिए संतुलन रखने के लिए स्पष्टता एवं सजगता जरूरी है। किसी महत्वपूर्ण बदलाव से गुजर रहे हैं, किसी निर्णय तक पहुंचने से पूर्व प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें। आर्थिक मामलों में खुद को दुखी होने से बचाए रहें। किसी को भी हानि पहुंचाए बगैर संबंधों और तौर-तरीकों में आ रही बाधाएं तोड़ेंगे। नकारात्मक और अर्थहीन चीजों से बाहर आएं। निजी रिश्तों में फिर प्रेम का प्रादुर्भाव हो रहा है। कुछ चमत्कारिक स्थितियां पैदा होंगी, जिससे कठिन निर्णय कर सकेंगे। अप्रत्याशित घटनाएं जीवन बदल देंगी। जिंदगी का जश्न मनाइए और गंभीर नजरिए को त्याग दीजिए।

शुभ अंक 18 शुभ रंग गहरा नीला।

वृश्चिक (अक्टूबर 24-22 नवंबर)

इस महीने परिवार-बच्चों के साथ समय बिताने के लिए छोटा अवकाश लेंगे। रचनात्मक-आध्यात्मिक रूप से समय बिताना कारगर होगा। व्यस्त दिनचर्या और कामकाजी जीवन में लंबी सांसें लेने से तनाव दूर होगा। बिजनेस मामलों, साझेदारी में ठीक से कार्य कर सकेंगे। लोगों और स्थितियों पर राय कायम करने से पूर्व पूर्वाभासों पर भरोसा रखें। भविष्य के लिए योजनाएं बनाते हुए आप एक ओर परिवार के बारे में सोचेंगे, लेकिन दूसरी ओर व्यक्तिवादी भी रहेंगे। नए संबंधों और अवसरों के दौरान का‌र्ड्स में कोई परिवर्तन नजर आ रहा है। चलने का समय है, हर पहलू पर विकास के लिए अतीत से उबरें।

शुभ अंक 7 शुभ रंग शाही नीला।

धनु (नवंबर 23-23 दिसंबर)

पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे, लेकिन अब अच्छा स्वास्थ्य आपकी तकलीफें कम कर देगा। निजी दबावों और कामकाजी तनावों में फिट रहने का विचार उत्तम है। कारोबारी मामलों में कोई भी मौका नहीं खोएंगे। लोगों और स्थितियों को जल्दी समझ जाते हैं, लेकिन इस क्रम में शालीनता का व्यवहार न लांघें। चमत्कारिक व्यक्तित्व और गर्माहट भरे व्यवहार के चलते कठिन स्थितियों में आराम से बाहर निकल आएंगे। निजी रिश्तों में प्रेम और रोमैंस हर कार्य में पूर्णता लाएगा। पुराने मित्र से गलतफहमियां दूर होंगी। जीवन को आप उसकी वास्तविकता में देखने जा रहे हैं। ध्यान करें और घटनाओं के होने की प्रतीक्षा करें।

शुभ रंग 7 शुभ रंग मोरपंखी नीला।

मकर (दिसंबर 24-20 जनवरी)

इस महीने यात्राओं का आनंद लेंगे। जाने-माने एवं दिलचस्प लोगों से मिलने के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। अपने क्षेत्र में महारत सराहना और अवसर प्रदान करेगी, कुछ करने का जज्बा बना रहेगा। आर्थिक लेनदेन और कारोबारी योजनाएं शांति से चलेंगी। दूरदराज से आगंतुक और समाचार मिलेंगे। जटिल स्थितियों को और ज्यादा कठिन न बनाएं। योग्य विचार आपको प्रेरित करते रहेंगे। निजी संबंधों में पिछले कुछ समय से पीछे छूटा रोमैंस फिर जगेगा। संवेदनशील विषयों और कठिन लोगों से निपटने का यह अच्छा समय है। शांति के लिए अपने ही भीतर की यात्रा जरूरी है।

शुभ अंक 1 शुभ रंग शाही नीला।

कुंभ (जनवरी 21-19 फरवरी)

परंपरागत ढर्रे से निकलकर योग्यता का प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक जीवन सुस्त रहेगा, लेकिन समय का सदुपयोग आप अपने परिवार के लिए करेंगे। अवकाश ऊर्जा से भर देगा। युवाओं और बच्चों के साथ खेलकूद भरी गतिविधियां ऊर्जावान बनाए रखेंगी। योग और ध्यान लाभदायक होगा। बेहतरीन विचारों के कारण आप काबिल प्रबंधक, प्रतिस्पर्धी कर्मचारी साबित होंगे। बिजनेस और कारोबारी मामलों में व्यस्त रहेंगे लेकिन निजी मामलों और संबंधों पर भी ध्यान दें। निजी संबंधों को संवेदनशीलता और देखभाल की जरूरत है। ज्ञान और पूर्वाभासों के कारण महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंध सुधारेंगे। नकारात्मक या परंपरागत लोगों से निपटने में पूर्वाभासों पर यकीन रखें।

शुभ अंक 11 शुभ रंग पन्नई हरा।

मीन (फरवरी 20-20 मार्च)

दि हरमिट प्रेरित कर रहा है इस महीने। प्राकृतिक माहौल में समय बिताएं। ज्यादा चमक-दमक में रहने के बजाय महत्वपूर्ण लोगों के सामने गंभीरतापूर्वक कार्य करना चाहेंगे। बौद्धिक योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच-समझ लें। अर्थपूर्ण या निकटस्थ संबंधों को ढूंढेंगे या फिर अकेले रहना पसंद करेंगे। अपने भीतर ज्ञान की रोशनी महसूस करेंगे, जिससे निजी मामलों में समझदारी विकसित होगी। एकांत और अकेलेपन के बीच का बड़ा फर्क महसूस करेंगे। घर-बाहर समर्थन न भी मिले, अलग-थलग महसूस करें तो भी एक बात समझें कि आपकी अपनी दृष्टि मजबूत है जिसे परिवार वालों, मित्रों या सहकर्मियों के समर्थन की जरूरत नहीं।

शुभ अंक 9 शुभ रंग वाइन रेड।

इस माह जन्मे चर्चित लोग

डेविड बेखम(मई 2, 1975)

इंग्लैंड में जन्मे डेविड रॉबर्ट जोसेफ बेखम वर्ष 2000 से 2006 तक इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कैप्टन रहे। 17 की उम्र में पहली बार 1992 में उन्होंने खेलना शुरू किया और 2004 तक विश्व के सबसे ज्यादा समृद्ध फुटबॉलर बन गए। वर्ष 2007 में फो‌र्ब्स ने उन्हें यूके के 100 सबसे प्रभावशाली सेलीब्रिटीज में शुमार किया। जन्मदिन पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं!

माधुरी दीक्षित (मई 15,1967)

तेजाब और राम लखन से लेकर हम आपके हैं कौन और देवदास तक माधुरी दीक्षित के अभिनय के कई आयाम देखने को मिले। डॉ. नेने से विवाह के बाद यूनाइटेड स्टेट्स में बसने और दो बेटों की मां बनने के बाद उन्होंने लंबे समय बाद फिल्म आजा नच ले से हिंदी फिल्मों में वापसी की है। बेहतरीन नृत्यांगना और मशहूर पेंटर एम.एफ. हुसैन की इस गजगामिनी को जन्मदिन पर ढेरों बधाइयां।