Symbol Image  सितारे बोलते हैं 

मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुंभ

मीन
मेष (मार्च 21-20 अप्रैल)

इस महीने जो कुछ भी खुश और शाही अंदाज में जीने के लिए जरूरी है, वह आपके पास होगा। लेकिन खुशियों भरे इस महीने अपने भीतर-बाहर संतुलन रखना भी जरूरी होगा ताकि खानपान, भावनाओं या किसी अन्य क्षेत्र में अति न कर दें। व्यावसायिक सफलता थोड़ी बेचैनी भी साथ लाएगी क्योंकि कई तरह के बदलाव भी होंगे। कार्यक्षेत्र में मूल्यों-सिद्धांतों, न्याय और ईमानदारी के पक्ष में खड़े रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारी और संपर्क मददगार होंगे। कर्क राशि का कोई शख्स बहुत भावुक और मूडी रहेगा। जो भी बदलाव हो रहे हैं, उनसे घबराने के बजाय आप शांति से देखेंगे-समझेंगे और उनका सामना करेंगे। ध्यान की यह स्थिति आपको ज्यादा स्वतंत्र और शांतिपूर्ण बनाएगी। खुशियां मनाने, शॉपिंग करने या मनोरंजन में सीमा से बाहर जाने से बचना ही ठीक रहेगा। शुभ अंक: 4, शुभ रंग: कमल जैसा गुलाबी

वृष (अप्रैल 21-21 मई)

अच्छा होगा कि जीवन के बहाव के साथ बहें, जो सही दिशा में जा रहा है। बहाव के उल्टे तैरने से सिर्फ मुश्किलें बढ़ेंगी और हाथ कुछ नहीं लगेगा। ध्यान से निजी रिश्तों व व्यवसाय में विश्वास बनाए रखेंगे। रिश्तों में समझदारी, प्यार बढ़ाने के लिए दूसरे की दृष्टि से खुद को देखने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। रचनात्मक दिलचस्पी से संतुष्टि मिलेगी। अपने निर्दोष और मित्रवत व्यवहार से दूसरों का दिल जीतेंगे, लेकिन ध्यान दें कि दूसरे इसका फायदा न उठाएं। सुख-सुविधा की वस्तु पर ख़्ार्च करने और छुट्टियां मनाने से खुशी मिलेगी। प्राकृतिक वातावरण, अच्छे खानपान से ऊर्जा मिलेगी। शुभ अंक : 1, शुभ रंग: हलका गुलाबी

मिथुन(मई 22-21 जून)

इस माह घरेलू संबंधों व साझेदारी में मधुरता आएगी। संभव है योजनाएं या निर्णय अचानक बदलें, स्थितियों में बदलाव आए, आर्थिक स्थिति में सुधार या बिखराव हो या बार-बार मूड बदले, लेकिन इसके बाद हर स्तर पर संतुलन स्थापित होगा। सावधानीपूर्वक संतुलन और सजगता को बनाए रखें। का‌र्ड्स साझेदारी, सहयोग और संबद्धता की ओर इंगित कर रहे हैं, क्योंकि आप परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति अपने दृष्टिकोण में खुलापन ला रहे हैं! का‌र्ड्स में प्रेम और रोमांस भी नजर आ रहा है! कोई स्त्री महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उसकी सलाह फायदेमंद होगी। लोगों, स्थितियों के बारे में राय बनाने से पूर्व पूर्वाभासों पर भरोसा रखें। शुभ अंक: 2, शुभ रंग: हलका नीला

कर्क (जून 22-21 जुलाई)

इस महीने कारोबारी बैठकों और आर्थिक लेन-देन में उलझे रहेंगे। प्रतिष्ठा मिलेगी, नए अवसरों का स्वागत करेंगे। भौतिक एवं आर्थिक पहलुओं पर सराहनीय इजाफा होगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू होंगे। महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए यह उचित समय है। असंभव लक्ष्यों के लिए काम करने वाले स्वार्थी व लालची व्यक्ति से सतर्क रहें। बच्चों व परिवार की मांगों से परेशान होंगे। तीन भिन्न-भिन्न भूमिकाएं बखूबी निभाएंगे लेकिन उन्हें अलग ही रहने दें, अन्यथा समस्या हो सकती है। बुनियादी मसलों व स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार के योग हैं। साथी के प्यार व स्नेह के लिए भावनाओं की अभिव्यक्ति करें। योग, ध्यान से चेतना के उच्चतर स्तरों को छू सकेंगे। शुभ अंक: 3, शुभ रंग:चेरी जैसा लाल

सिंह (जुलाई 23-23 अगस्त)

कारोबारी योजनाओं के क्रियान्वित होने से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आवास या संपत्ति में निवेश कर सकेंगे। त्रिपक्षीय कारोबारी साझेदारी लाभदायक होगी, जबकि त्रिकोणीय निजी रिश्ते समस्या पैदा कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपूर्णता तक पहुंचा कर आगे की राह तलाशेंगे। सामाजिक जीवन में मौज-मस्ती बनी रहेगी। कोई अनजान शख्स कार्य में आपकी जगह ले सकता है, इसलिए अपने स्तर पर त्रुटि न करें। स्वास्थ्य समस्याओं, बुनियादी व व्यावहारिक मसलों को सुलझाने का सही समय है। दूसरों के साथ अपना ज्ञान, अनुभव, भावनाएं बांटें। परिवार और मित्र प्रेमपूर्ण और दयालु बने रहेंगे। किसी ऐसे से प्रेम मिलेगा, जिसे आप मन से चाहते हैं। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: कमल जैसा गुलाबी

कन्या (अगस्त 24-23 सितंबर)

इस महीने भावनाएं हावी रहेंगी और आप छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं, चीजें वास्तविक रूप में आपको नहीं दिखेंगी। कोई निर्णय लेने से पूर्व दिल के साथ दिमाग भी इस्तेमाल कीजिए। हालांकि बहुत संभव है कि स्थितियों और लोगों के प्रभाव में आप हों, लेकिन सजग रहें। दूसरों पर अति निर्भर होने से बचें। कारोबारी व बिजनेस संबंधी मुद्दों को यथार्थपरक दृष्टि से देखें, आर्थिक पहलुओं को नजरअंदाज न करें। बच्चे, परिवार वाले और मित्र आपके साथ यादगार क्षण बिताएंगे और त्योहारी मौसम में खुश रहने के भरपूर मौके आएंगे। सुस्त बनाने वाली भावनाओं के प्रभाव में अपनी सेहत को संभाले रहना हितकर होगा। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: मोरपंखी नीला

तुला (सितंबर 24-23 अक्टूबर)

इस महीने यिन-यांग ऊर्जा के बीच संतुलन बने रहने से रचनात्मकता के साथ ही संवेदनशीलता भी बनी रहेगी। चेतना के सभी स्तरों पर संतुलन के लिए थोड़ा-बहुत सामंजस्य बिठाना अच्छा रहेगा। नई स्थितियों व लोगों के बीच थोड़ा अजनबीपन महसूस होगा, लेकिन जल्दी ही इससे उबर जाएंगे। निजी रिश्तों, कारोबार संबंधी साझेदारी से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन इन पर निर्भरता से बचें। रचनात्मक-कलात्मक कार्यो में खुद को लगाए रहें। लोगों के समर्थन व सकारात्मक नजरिये से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान होगा। असाधारण योग्यताओं से भरपूर खास लोगों से मिलेंगे और संपर्क में रहेंगे। अपने विषय का गहरा ज्ञान आपको उच्च स्थान तक पहुंचाएगा। शुभ अंक: 8, शुभ रंग: इंद्रधनुषी रंग

वृश्चिक (अक्टूबर 24-22 नवंबर)

इस महीने कारोबारी स्तर पर सक्रिय और योग्यता से भरपूर बने रहेंगे और अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। दि नाइट ऑफ सो‌र्ड्स आपको भविष्य के लिए नई दृष्टि प्रदान करेगा और करियर के लिए बेहतरीन मौकेदिलाएगा। नए अवसरों व आयामों की ओर बढ़ने के कारण आपके इर्द-गिर्द सभी चीजें बदलेंगी। आप सलाहकारी भूमिका निभाएंगे और दूसरों के साथ अपने ज्ञान व अनुभव को बांटेंगे। मौजूदा निजी रिश्तों में स्नेहिल रहेंगे। कोई चालाक शख्स आपको गलत आर्थिक लेन-देन में फंसा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक निवेश को अभी टालें। सुकून के क्षण मिलेंगे। परिवार व प्रियजनों के लिए संतुलित-परिपक्व निर्णय ले सकेंगे। शुभ अंक: 18, शुभ रंग: मोरपंखी नीला

धनु (नवंबर 23-23 दिसंबर)

अतीत को छोड़कर भविष्य की राह तलाशने के लिए कुछ बदलाव करेंगे। सुरक्षित कारोबारी स्थितियों के बजाय चुनौतीपूर्ण अवसरों व रचनात्मक कार्यो की ओर देखेंगे, जो विकास के लिए अनिवार्य है। जीवन के अलग-अलग आयामों का अनुभव लेने के लिए नई दृष्टि हासिल कर सकेंगे। संबंधों में ऊंची-गहरी भावनाओं से तो बिजनेस में कठिन-आसान स्थितियों से गुजरेंगे। लोगों से भी नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिलेंगी, जिससे दुनिया व जिंदगी को नए नजरिये के साथ देखने में मदद मिलेगी। काफी सहजता से हर स्थिति को संभालेंगे। कोई खुशनुमा मौका मिलेगा। मुसकराएं व जीवन का उत्सव मनाएं। शुभ अंक:2, शुभ रंग: सफेद

मकर(दिसंबर 24-20 जनवरी)

शारीरिक, मानसिक, आत्मिक स्तर पर संतुलन बना रहेगा। आगामी एक वर्ष में रचनात्मक और कारोबारी योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे, इसलिए इस पर काम करना शुरू कर दें। योजनाएं पूर्णता तक पहुंचेंगी। बिजनेस में सफलता, निजी रिश्तों में प्यार आगामी कुछ महीनों में आपके पूरे जीवन व दृष्टि को बदल देंगे। पिछले वर्ष की कठिन मेहनत के परिणाम सफलता एवं भौतिक लाभ के रूप में इस वर्ष मिलेंगे। समय है आत्मिक परिपक्वता का, चेतना को महसूस करने का और आध्यात्मिक उन्नति का, क्योंकि आप अपने सत्य को पहचान चुके हैं, खुद को यथार्थ में स्वीकार चुके हैं। चेतना के सभी उच्चतर स्तरों को छू सकेंगे। शुभ अंक: 1, शुभ रंग: पन्नई हरा

कुंभ(जनवरी 21-19 फरवरी)

दि एस ऑफ सो‌र्ड्स कार्ड के बीच में बनी तलवार विशेषज्ञता या शाही अंदाज को दर्शाती है। इस पर एक सजा हुआ मुकुट रखा हुआ है। कार्ड के अनुसार कारोबारी लक्ष्यों व निजी उद्देश्यों को हासिल करने के लिए अब आपके पास भरपूर ता़कत व क्षमता है और कोई भी आपकी राह में आने की हिम्मत नहीं कर सकता। सक्रियता के साथ व्यस्त दिनचर्या और विविध योजनाओं में लगे रहेंगे, जो आगामी एक वर्ष तक पूरे होंगे। इस महीने किसी मुसीबत का सामना साहस के साथ करेंगे और मुश्किलों से सफलतापूर्वक बाहर आ जाएंगे। हर काम को एकाग्रचित्त और केंद्रित होकर करेंगे, भले ही वह प्रिय संबंध हों या कारोबारी मसले। शुभ अंक: 1, शुभ रंग: मोरपंखी हरा

मीन (फरवरी 20-20 मार्च)

इस महीने किसी व्यक्ति या विचार के प्रति आकर्षित होने की पूरी संभावना है। घटनाएं तेजी से होंगी और आपके लिए जरूरी होगा कि त्वरित निर्णय लें, ताकि अवसर हाथ से न निकलें। ऊर्जा भरपूर होगी और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सक्रियता से काम करेंगे। महत्वपूर्ण आगंतुकों या, संदेश के आने और दूर-दराज के लोगों से संवाद बनने की पूरी संभावना है। अपनी बात रखने में बिलकुल नहीं हिचकिचाएंगे, इसलिए कुछ परेशानियों से भी घिर सकते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए एक समय में एक कदम बढ़ाना ही अच्छा होगा। सामाजिक जीवन व्यस्त व थका देने वाला होगा। पैसे व सेहत का ध्यान रखें। निजी रिश्ते प्रेरणादायक होंगे। शुभ अंक: 8, शुभ रंग: इंद्रधनुषी रंग