सर्दियों का मजा ही निराला है। हॉट ड्रिंक्स और मसालेदार भोजन इस मौसम में अमूमन सभी को अच्छा लगता है। लेकिन यही वह समय भी है, जब हमारी शारीरिक गतिविधियां कम होने लगती हैं और वेइंग-मशीन की सुई आगे की ओर खिसकने लगती है। खानपान और दिनचर्या को कैसे रखें सर्दियों में संतुलित, बता रही हैं न्यूट्रीहेल्थ सिस्टम की डॉ. तरु अग्रवाल।