वैसे तो जिंदगी में हर रिश्ते की खास अहमियत होती है लेकिन सभी रिश्तों में भाई-बहन का रिश्ता ऐसा है, जो कि सबसे प्यारा होता है। किसी भी बहन के दिल में अपने भाई के लिए खास जगह होती है। टीवी कलाकार देलनाज पॉल का उनके छोटे भाई बख्तियार के साथ भी कुछ ऐसा ही रिश्ता है और अपने इसी रिश्ते से जुड़ी खट्टी-मीठी यादों को वह बांट रही हैं, सखी के साथ।